

सोनीपत जिले से एक मामला सामने आया है जिसमे एक महिला अपने पति के प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
यह घटना सोनीपत जिले की है। मृतक महिला के पिता का कहना है कि उसकी बेटी रुकमेश की शादी करीब 9 साल पहले हुए थी। शादी के कुछ समय तक तो ठीक चलता रहा।
लेकिन कुछ समय के बाद रुकमेश और उसके पति सुशील के बीच अनबन होने लगी। हमेशा उन दोनों के बीच कहा-सुनी होती थी। सुशील नशा बहुत करता था। वह शराब पीकर घर आता और अपनी पत्नी से झगड़ा करता था।
बुधवार की शाम को रुकमेश और सुशील के बीच थोड़ी कहा-सुनी हुई। जिसके बाद सुशील की पत्नी ने अपनी चुनरी से फांसी लगा ली। मृतक महिला के परिजनों के बयान पर पुलिस ने पति सुशील के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।