भारत देश के किसानों पर 17 लाख करोड़ का कर्ज है, केंद्र सरकार ने कहा लोन माफ करने का कोई प्लान नही , देखे किस राज्य पर कितना कर्ज

वित्त राज्यमंत्री भागवत किशनराव कराड ने पिछले दिनों सांसद में हुई बैठक में बताया है कि देश के किसानों के ऊपर 16.8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। और उन्होंने बताया कि अभी केंद्र सरकार का किसानों का कर्ज माफ करने का कोंई भी इरादा नहीं है।

तथा मोदी सरकार देश के किसानों की इंकम को दोगुना करने का प्लान कर रही है।

Kisan Karj

सांसद में लिखित पूछा गया क्या किसानों के कर्जमाफ़ी पर सरकार कोई प्लान बना रही है? तब इस प्रश्न का उत्तर वित्त राज्यमंत्री भागवत किशनराव कराड जी देते हुए कहते है कि अब केंद्र सरकार का किसान लोनमाफी पर कोई भी प्लान या अपडेट नहीं है। किसानों को अपने लोन स्वयं ही भरने पड़ेंगे।

यह भी पढ़े   हरियाणा : जून 2022 तक 40 हज़ार ट्यूबवेल कनेक्शन देने का सरकार का लक्ष्य, जाने पूरी खबर

हरियाणा पर है –  78311.43 करोड़ का कर्ज

Loan Outstanding 1

सबसे अधिक किन राज्यों के किसान के ऊपर कर्ज है?

 

इन राज्यों के किसानों के ऊपर सबसे ज्यादा कर्ज है। कुछ राज्यों की लिस्ट मैने नीचे बताया है।

– तमिलनाडु – 189823.56 करोड़ का कर्ज है।
– आंध्र प्रदेश – 16932296 करोड़ का कर्ज
– उत्तर प्रदेश – 155743.87 करोड़ का कर्ज है
– महाराष्ट्र पर 153658.32 करोड़ का कर्ज है।
– कर्नाटक पर 143365.63 करोड़ का कर्ज है।

 

इन राज्यों के किसानों पर सबसे कम कर्ज है।

 

अच्छी बात है कि भारत में कुछ राज्य ऐसे भी है जहाँ के रहने वाले किसानों पर कर्ज की मात्र बहुत कम है। उन राज्यों की लिस्ट कुछ इस प्रकार से है।

– लक्षद्वीप पर 60 का कर्ज है।
– दमन और दीव पर 40 का कर्ज है।
– सिक्किम पर 175 करोड़ का कर्ज है।
-लद्दाख पर 275 करोड़ का कर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *