
हरियाणा के पानीपत जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहाँ पर एक मजबूर पिता ने अपने बच्चों के फीस को भरने के लिए लूट का रास्ता चुना। दरअसल उस आदमी की नौकरी लाकडाउन लगने की वजह से चली गई। और उसे दोबारा नौकरी नहीं मिली।
उस युवक के पास पैसे कमाने का कोई और दूसरा तरीका भी नहीं था। वह अपनी आर्थिक स्थिति से परेशान हो गया था और ऊपर से उसके बच्चों की फीस भी भरनी थी। इसलिए उसने इस लूट को अंजाम दिया। जिसमे वह नाकाम रहा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पानीपत जिले के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से एक बुजुर्ग महिला पैसे निकाल कर बाहर आई। वह आरोपी युवक बाहर बैठा हुआ था। उसके जैसे ही मौका पाया उसने उस महिला के हाथ से वह पैसा का बैग लेकर भागा। महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।
जिसके बाद बैंक में मौजूद सुरक्षाकर्मी उस उस आरोपी के पीछे-पीछे भागे। बैंक के चौराहे पर पुलिस भी थी। बैंक के सुरक्षाकर्मी ने पुलिस के मदद से उस आरोपी को धर-दबोचा।
जब पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछ-ताछ की तो पता चला कि लॉकडाउन में उसकी जॉब छूट गई थी। और वह आर्थिक स्थिति से परेशान हो गया। और ऊपर से उसके बच्चों के फीस का कर्ज भी था। परेशान होकर उसने इस लूट को अंजाम दिया।
वह फरीदाबाद का रहने वाला है, उसने फरीदाबाद में इसलिए लूट को अंजाम दे नहीं पाया क्योंकि उसे वहाँ सब पहचान लेते इसलिए वह पानीपत में आकार इस लूट को अंजाम दिए।
महिला के उस बैग में कुछ 49 हजार रुपये थे। महिला के शिकायत पर उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।