• June 8, 2023
whatsapp image 2022 08 06 at 110950 am 1659765040
0 Comments

जयपुर के भांकरोटा इलाके के श्रीराम पाल वाले बाजाली मंदिर का सालों पुराना अद्भुत पेड़ देरशाम गिर गया। जो 3 सेकेंड में पास ही बैठे 6 लोगों पर जा गिरा। कुछ देर मशक्करत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। सभी चोट तक नहीं आई। यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना गुरुवार शाम करीब 8.30 बजे की है। मंदिर में सवामणी का कार्यक्रम चल रहा था। 150 से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंदिर के आंगन में लगे 30 साल पुराने बरगद के पेड़ के दोनों तरफ कुछ लोग बैटे थे। जिस दौरान अद्भुत पेड़ गिरा, उस दौरान प्रसादी कार्यक्रम चल रहा था। सालों पुराना अद्भुत पेड़ पास की कुर्सियों पर बैठे लोगों के ऊपर पेड़ जा गिरा।

यह भी पढ़े   साथ पढ़ रहे युवक ने ट्यूशन लगवाने के बहाने 10 वीं मे पढ़ रही छात्रा के साथ किया रेप, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

whatsapp image 2022 08 06 at 110950 am 1659765040

न आंधी न तूफान, फिर भी गिर गया सालों पुराना पेड़

मंदिर के कोषाध्यक्ष गणेश यादव ने बताया कि बालाजी की इतनी बड़ी कृपा हुई। किसी को खरोंच तक नहीं आई। अद्भुत पेड़ लगभग 30-35 साल से अधिक पुराना हैं। जिस दौरान पेड़ गिरा था न आंधी चल रही थी न तूफान आया हुआ था। पेड़ की पत्तियां तक नहीं हिल रही थीं। एकाएक पेड़ जड़ सहित नीचे गिर गया।

गणेश यादव ने बताया कि बारिश ज्यादा होने के कारण लगता है कि पानी जड़ों तक पहुंच गया। उसे खोखला कर दिया। जिससे पेड़ गिरा हैं। बालाजी की कृपा रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *