• March 31, 2023
फरीदाबाद में हुआ संस्कृत स्कूल का शुभारंभ, बच्चों को फ्री में शिक्षा और अन्य जरूरी सुविधा मिलेगी
0 Comments
फरीदाबाद में हुआ संस्कृत स्कूल का शुभारंभ, बच्चों को फ्री में शिक्षा और अन्य जरूरी सुविधा मिलेगी
बच्चों को फ्री में शिक्षा और अन्य जरूरी सुविधा मिलेगी

हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-28 में आज एक संस्कृत स्कूल का शुभारंभ किया गया है। इस संस्कृत स्कूल में आर्थिक कमजोर बच्चों को फ्री में शिक्षा दी जाएगी। इस संस्कृत स्कूल का शुभारंभ आचार्य अशोक द्विवेदी वेद पारायण के अध्यक्ष और काशी विश्वमंदिर के पुर अध्यक्ष ने दीप और मंत्र का उच्चारण करके दीप जलाया है।

इस समय संस्कृति लोगों के बीच से धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। संस्कृति शिक्षा के अस्तित्व को बचाने के लिए इस स्कूल का निर्माण किया गया है। इस संस्कृत विद्यालय को ट्रस्ट के द्वारा चलाया जाएगा। इस विद्यालय के संचालक आचार्य पंडित कमलेश शास्त्री रहेंगे।

यह भी पढ़े   हरियाणा : कोरोना से पीढ़ित मरीजों के लिए संजीवनी परियोजना | क्या है संजीवनी परिजॉयन? जाने पूरे विस्तार में

आपको बता दें कि आचार्य पंडित कमलेश शास्त्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एक बार अध्यक्ष रह चुके है। आचार्य पंडित कमलेश शास्त्री ने कहा कि लोग इस समय अपने संस्कृति को धीरे-धीरे भूलते जा रहा है। इस समय संस्कृति विलुप्त के कगार पर है। संस्कृति के अस्तित्व को बचाने के लिए इस संस्कृति विद्यालय को शुरू किया गया है।

और आचार्य ने यह भी कहा है कि जो बच्चे आर्थिक से कमजोर है उन्हे फ्री में शिक्षा दिया जाएगा। और जो विद्यार्थी गुरुकुल में ही रहकर पढ़ेंगे। उनके पढ़ाई के साथ-साथ और भी कई सुविधाएँ दी जाएंगी।

Author

Hindihelptips0@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *