• March 29, 2023
Haryana Chief Minister Manohar ji will meet Home Minister Amit Shah to rescue Vinod, a resident of Panipat from terrorists in Mozambique.
0 Comments

हरियाणा राज्य के एक नागरिक विनोद को अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में आतंकवादियों ने बंदी बना लिया है। और उन आतंकवादियों ने विनोद को छोड़ने के बदले उससे 1 लाख डॉलर की मांग की है।

हम आपको बता दें अभी 1 लाख डॉलर की कीमत भारत रुपये में 73 लाख रुपये है। विनोद हरियाणा के पानीपथ जिले का रहने वाला है। विनोद के घर वालों ने सरकार से गुहार की है कि विनोद को जल्द छुड़ा लिया जाए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर जी ने उनके घर वालों को दिलासा हुए कहा है कि हम गृह मंत्री अमित शाह जी से इस बारें में बात करेंगे। और विनोद को छोड़ाकर घर वापस जरूर लाएंगे।

यह भी पढ़े   जल्द हरियाणा की सड़कों पर दौड़ने वाली है इलेक्ट्रिक बसे, ऑटो से भी कम किराये पर यात्री कर पाएंगे सफर
Haryana Chief Minister Manohar ji will meet Home Minister Amit Shah to rescue Vinod, a resident of Panipat from terrorists in Mozambique.
Vinod

क्या है पूरा मामला? चलिए जानते है

विनोद के भी सतेन्द्र के अनुसार विनोद बैनीवाल 2015 में वर्क बीजा पर मोजाम्बिक गए हुए थे। और वह मोजाम्बिक देश के पाल्मा शहर के एक बहुत ही बड़े नैच्रल गैस प्लांट के मैनेजर के पोस्ट पर इनकी नियुक्ति हुई थी।

और 24 मार्च 2021 को पाल्मा शहर में एक आतंकी हमला हुआ। जिसमे कई लोग को किड्नैप कर लिया गया था। उस समय किड्नैप किये गए लोगों मे से हरियाणा पानीपत के रहने वाले विनोद भी थे। सतेन्द्र ने बताया कि विनोद से उनसे पिछली बार 20 अप्रैल को ही बात हुआ था। तब से विनोद का कोई भी कॉल, मैसेज नहीं आया है।

यह भी पढ़े   लापता युवक के शव को गाँव के नहर से बरामद किया गया, सुबह टहलने के लिए गया था

उनके घर वाले बहुत ही चिंतित है। तथा उनके घर वालों ने बताया की आतंकी उनसे विनोद को छोड़ने के लिए 1 लाख डॉलर (73 लाख रुपये) की मांग कर रही है। विनोद जिस कंपनी में मैनेजर था वह कंपनी पैसे देने को तैयार भी है लेकिन आतंकी विनोद को छोड़ नहीं रहे है।

ऐसे में विनोद के परिवार वालों ने उनकी मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है। आज विनोद के परिवार वाले सांसद संजय भाटिया से मिलने वाले है। और उनसे निवेदन करेंगे कि वह विदेश मंत्री से बात करके विनोद को जल्द से जल्द छुड़ा लें।

Author

Hindihelptips0@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *