
Exam :-7 और 8 अगस्त को होने वाली पुरुष पदों की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद अब महिला कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी चल रही है।

इस बार परीक्षा केंद्रों पर काफी बदलाव किये गए है। परीक्षा आयोग का कहना है कि जिन परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक होने का मामला आया था। अब उन परीक्षा केंद्रों महिला कांस्टेबल पदों के भर्ती के लिए वहाँ परीक्षा को आयोजित नहीं किया जाएगा।
इस बार पेपर लीक होने से बचने के लिए कड़े इंतेजाम किये जा रहे है। इस बार केवल राज्य के पाँच ही जिले में परीक्षा को आयोजित किया जाएगा।
भोपाल सिंह हरियाणा कर्मचारी चयन अरोग के चेयरमैन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि महिला सिपाही भर्ती के परीक्षा को 18 और 19 सितंबर के शुबह और शाम दोनों शिफ्ट में लिए जाएंगे।
महिला सिपाही भर्ती के परीक्षा को यमुनानगर, पंचकुला, अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र जिले में आयोजित किया जाएगा। केवल इन्ही पाँच जिले में परीक्षा होंगी। और इस बार पेपर लीक न होने के लिए पूरा इंतेजाम किया गया है।
महिला सिपाही भर्ती से जुड़ी जानकारी
यह परीक्षा 1100 पदों के लिए होगी। जिसमे करीब 2 लाख 57 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। महिला सिपाही भर्ती पद के लिए 10वीं और 12 वीं पास किये कोई छात्र आवेदन कर सकते है। बस एक कन्डिशन यह है कि आपके 10 क्लास में हिंदी या संस्कृत विषय का होना अनिवार्य है।
महिला सिपाही भर्ती के लिए जनरल केटेगरी के लिए मिनमम हाइट 158 cm और आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए हाइट 156 cm होना अनिवार्य है।