गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्तिथ एंबिएंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत पर 200 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज का आरोप लगा है। उन्हे ईडी (एंफोर्समेंट डैरेक्टोरेट) के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

हम आपको बता दें इसके भी करीब 7 बार ED ने एंबिएंस मॉल ग्रुप पर छापा मार चुकी है। राज सिंह गहलोत ने अपने निजी जमीन पर एंबिएंस मॉल को बनवाया है।
राज सिंह गहलोत के ऊपर लगे आरोपों को आज दिल्ली के ईडी कोर्ट मे पेश किया जाएगा। जहाँ पर राज सिंह गहलोत के ऊपर लगे सभी आरोपों की जांच की जाएगी।
ईडी ने इससे पहले जिन 7 जगहों पर छापे मारी थी उसमे एंबिएंस मॉल के कार्यालय और एंबिएंस मॉल ग्रुप भी शामिल थे।
और ईडी के कुछ मुख्य अधिकारी के हिसाब से एंबिएंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत के पास से 16 लाख नगद रुपये और और कुछ विदेशी मुद्राएँ भी पाई गई है जिसंकी कीमत भारत में करीब 24-25 लाख रुपये है।
अभी फिलहाल राज सिंह गहलोत के और भी ठिकानों की जांच की जा रही है।