

मामूली झगड़ा ने एक विवाद का रूप ले लिए और गुस्से में भतीजे ने रिश्ते में अपनी एक चाची को जवाहर लाल नेहरू कैनाल मेंन धक्का दे दिया। उस महिला ने पति ने अपनी लापता पत्नी की रिपोर्ट पुलिस में लिखवाई। पुलिस करीब एक महीने से उस महिला को ढूंढ रही थी। लेकिन वह नहीं मिली, पूछ-ताछ में पता चला कि यह उसके एक भतीजे ने किया है।
यह मामला झज्जर जिले के मुबारिकपुर का है। जहाँ पर राज सिंह ने अपनी पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट पुलिस मे कारवाई थी। पुलिस करीब 1 महीने से लापता पत्नी की तलाश कर रही थी। इसी बीच राज सिंह को एक cctv का फोटो मिला। उस फोटो को लेकर वह पुलिस के पास गया।
उस cctv में राज सिंह की पत्नी को उसका एक रिश्ते में लगने वाला भतीजा बाइक पर लेकर कहीं जा रहा था। दरअसल वह लड़का राज सिंह के घर आया करता था। और उसकी पत्नी से बात किया करता था। वह लड़का रिश्ते में उसका भतीजा लगता था। एक दिन राज सिंह ने उसे अपने घर आने से मना कर दिया।
जिसके बाद वह लड़का उसकी पत्नी से चोरी छुपे मिलने लगा। और एक दिन वह राज सिंह की पत्नी को बाइक पर बैठा कर कहीं ले जा रहा था। जब पुलिस ने आरोपी सोनू को पकड़ा तो उसके बताया कि एक दिन वह उसे बाइक पर बैठा कर ले रहा था। उन दोनों में एक मामूली झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी सोनू उसे पास के जवाहर लाल नेहरू कैनाल में धक्का दे दिया। और उसके बाद अपने घर पर आकार वह आराम से रहने लगा जिससे कोई उसपर शक न करें। पुलिस को अभी उस महिला का शव नहीं मिला है। आरोपी सोनू को अदालत ने एक दिन के कड़ी रिमान्ड पर रखने का ऑर्डर दिया है।