

सोनीपत जिले एक गेडोर कालोनी से आ रही इस घटना के पूरे एरिया में सनसनी फ़ैला दी है। जिसमे एक पति ने अपनी ही पत्नी को तेजधार हथियार से गला रेत कर काट दिया है। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सोनीपत के सामान्य अस्पताल में जांच के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उसका पति ज्ञान प्रकाश हरदोई का रहने वाला था। ज्ञान प्रकाश और सुनीता देवी कुंडली के औद्योगिग क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे।
एक दिन ज्ञान प्रकाश और सुनीता देवी के बीच घर के मामले को लेकर कुछ बहस हो गई। जिसके बाद ज्ञान प्रकाश ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी सुनीता देवी की गला काटकर हत्या कर देता है। जिसके बाद ज्ञान प्रकाश वहाँ से भाग जाता है।
जब इस बात की सूचना पुलिस को मिलती है तो पुलिस ने शव को सोनीपत के समान्य अस्पताल में जांच के लिए भिजवा देती है। आरोपी ज्ञान प्रकाश की माँ के द्वारा दिए गए बयान पर ज्ञान प्रकाश पर केश दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के लिखाफ मर्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।