

पीछे दिनों से हरियाणा राज्य में सड़क निर्माण का कार्य बहुत ही जोरों-शोरों से चल रहा है। दरअसल दिल्ली-मुंबई एक्स्प्रेसवे का निर्माण होने की वजह से उससे राज्य की सरकार प्रोत्साहिक होकर राज्य में भी नए रोड के निर्माण कार्य पर जोरों शोरों से ध्यान दे रही है।
हरियाणा सरकार भी नए रोड के निर्माण पर काफी तेजी से काम कर रही है। बता दें कि अभी हरियाणा गुरुग्राम में हेलिकॉप्टर हब बनाने पर काम चल रहा है। ऐसे में राज्य सरकार हरियाणा के प्रमुख शहरों को दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे से जोड़ने की भरपूर प्रयास कर रही है।
हरियाणा की सरकार ने यह काफी सराहनीय कार्य शुरू की है। इससे अब लोगों क् सफर और भी आसान हो जाएगा। और इसी के साथ हरियाणा के लोगों को और भी रोजगार मिलेगा।
हरियाणा में 1500 करोड़ का एक हाईवे गुरुग्राम से रेवाड़ी तक बनेगा। और नारनौल से महेन्द्रगड़ व दादरी तक NH 148B के नाम से एक 4 लेन रोड बनने का प्लान बनाया गए है।
इस योजना में कुल 1800 करोड़ रुपये की लागत लगेगी। इन दोनों हाईवे के बनाने के बाद हरियाणा के मुख्य शहर गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, दादरी, नारनौल इत्यादि शहरों में यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा।