
पीएम मोदी लागतयार महिलाओ को सशक्त बनाने का प्रयास कर रहें है। इसके लिए वह तरह – तरह की योजनाएं भी ला रहें है , वहीं अब हरियाणा की महिलाओं के लिए मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत की गयी है। इसका लाभ शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रहने वाली गरीब और वंचित औरतों को मिलेगा। इसके तहत प्रत्येक जिले में 500 से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। । देश में इच्छुक महिलाएं जो मुफ्त सिलाई मशीन प्राप्त करना चाहती हैं उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत केवल 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
आपको बता दें कि इसके लिए उन्हें हरियाणा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा पंजीकरण करना होगा जिसके बाद वह इस योजना का लाभ उठा सकते है। इसके साथ ही जो महिला इसके लिए आवेदन कर रही है उन्हें यह भी ध्यान रखना होगा की उसके पास न्यूनतम 1 वर्ष की BOCW पंजीकृत सदस्यता होनी चाहिए। इससे राज्य की महिलाएं सुधार कर सकती है और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलेंगे।
जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ लेना है वह निम्नलिखित प्रक्रिया के तहत योजना का लाभ लें सकती है।
इसके लिए हरियाणा की गरीब महिला ही आवेदन कर सकती है। उन महिलाओं को भारतीय नागरिग होना जरुरी है। इसके साथ – साथ जो भी महिला इसके लिए आवेदन कर रही है उनकी उम्र 20 से 40 वर्ष होना चाहिए। इस मुफ्त सिलाई मशीन 2022 के तहत कामकाजी महिला के पति की वार्षिक आय 12 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। फिलहाल अब इसके लिए इन प्रक्रिया को पूरा करके आवेदन कर सकते है। जैसे ही इसके बारें में अधिक जानकारी मिलती है हम आप तक पहचानें का काम करेंगे।