
करनाल न्यूज : हरियाणा के करनाल जिले से एक अजीब घटना सामने आ रही है। जहाँ पर पर एक लड़की को इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार होता है और वह लड़की युवक से शादी कर लेती है। वह लड़की शादी अपने परिवार वालों को खिलाफ करती है।
लड़के-लड़की को डर था कि कहीं लड़की के परिवार उन्हे कोई नुकसान न पहुंचा दें। इसलिए वह युवक और युवती कोर्ट में अर्जी लगाने के लिए एक वकील के ऑफिस में जाती है। तभी लड़की के परिवार वाले वहाँ पर आ जाते है। और लड़की को पकड़कर अपने साथ ले जाते है।
वकील के चैम्बर में cctv कैमरा में सब घटना रिकार्ड हो गया था। उस युवक ने पुलिस में अपनी पत्नी की गुम-शुदा की रिपोर्ट लिखवाई। जब पुलिस ने उस लड़की से पूछ-ताछ की तो लड़की ने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से अपने घर वालों के साथ आई है।
जब पुलिस ने पूछा कि उसने उस लड़के से शादी की है तो कहा कि ऐसा कुछ नहीं है बस इंस्टाग्राम पर थोड़ा अफेयर हो गया था। लेकिन उसने शादी नहीं की है। अब वह अपने परिवार के साथ रहना चाहती है।
जबकि वे शादी करने के ही सिलसिले में उस दिन कोर्ट पहुंचे थे। जब वे वकील के ऑफिस में थे तभी उस लड़की के घर वाले आते है और उसे उठाकर अपने साथ ले जाते है। पूरा घटना वकील के चैम्बर में लगे cctv camera में कैद हो गया है।