
दुनिया में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जो बेहद ही खूबसूरत और घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छे हैं। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से लगभग सभी देशों ने पर्यटकों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, लेकिन अब धीरे-धीरे यह महामारी कम हो रही है और पर्यटन स्थलों को भी खोला जा रहा है। ऐसे में हम आपको दुनिया के उन पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको इन जगहों पर एक बार तो जरूर जाना चाहिए।
अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको हनोई जरूर जाना चाहिए। लाल नदी के किनारे बसा पांच हजार साल पुराना यह शहर वियतनाम की राजधानी है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां के एतिहासिक म्यूजियम, ओपेरा हाउस और आकर्षक मंदिरों को देखकर दिल खुश हो जाता है।
तुर्की का इस्तांबुल शहर दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों के बीच स्थित है। यहां दुनिया की कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। यहां घूमने लायक कई जगहें हैं, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद, टोपकापी पैलेस और डोलमाबेहे पैलेस आदि प्रमुख हैं।
कुस्को पेरू के दक्षिण-पश्चिम में एंडीज पर्वतमाला की घाटी उरुबाम्बा में बसा एक खूबसूरत शहर है। यह इंका साम्राज्य की एतिहासिक राजधानी है। यहां विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक स्थल माचू पिच्चू है, जिसे साल 1981 में पेरू का एतिहासिक देवालय घोषित किया गया था और फिर बाद में साल 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।