• March 29, 2023
Solar Eclipse 2021
0 Comments

Solar Eclipse 2021, 2021 साल का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को लगेगा। इस दिन एक तरफ वट सावित्री व्रत है तो दूसरी ओर भगवान शनि जयंती और इसी दिन अमावस्या है। तो इस तरह 10 जून को एक साथ बन रहे है कई योग। यह साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण होने वाला है। अभी 26 मई को साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। और अब पूरे 15 दिन बाद साल का पहला सूर्यग्रहण लग रहा है।

हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इस दिन एक साथ बन रहे है कई योग। वट सावित्री व्रत और शनि जयंती एक साथ होने से 10 जून बन रहा है एक अच्छा दिन। हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 जून 2021 को ही अमावस्या है।

यह भी पढ़े   श्रीकृष्ण क्यों कहलाए रणछोड़, जानिए उनकी इस लीला का क्या था संदेश?
Solar Eclipse 2021
Solar Ellips

वट सावित्री व्रत को हर सुहागिन महिलाएँ रखती है। इस वट सावित्री व्रत को महिलाएँ अपने पति और अपने बाल-बच्चों के लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखती है। और इस व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएँ वट वृक्ष की पूजा करती है। और जैसा कि मैंने आपको पहले आपको बताया था कि इसी दिन ही अमावस्या भी है। और हर अमावस्या को पितरों के लिए तर्पण कार्य को भी किया जाता है।

सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होने वाला है। अगर आप इस सूर्य ग्रहण को भारत में रहकर देखना चाहते है तो नहीं देख सकते है। क्योंकि यह ग्रहण भारत में रहने वाले लोगों को दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण दोपहर को 1 बजकर 42 मिनट से शाम को 6 बजकर 41 मिनट्स तक रहेगा। यह सूर्यग्रहण पूरे 5 घंटे एक बड़ा ग्रहण होने वाला है।

यह भी पढ़े   सावन 2021 : भगवान शिव की पूजा से जुड़ी 10 बातें, शिव की पूजा करते समय इन बातों पर जरूर ध्यान दें

यह सूर्य ग्रहण दक्षिण-पछिम अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, आइसलैंड, प्रसांत महासागर इन इलाकों में दिखाई देगा। इस ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले लगेगा। इस अवधि के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किये जाते है।

अमावस्या कब लगेगा?

हिन्दू पंचांग के अनुसार अमावस्या 9 जून 2021 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट्स पर प्रारंभ होगा और 10 जून 2021 को शाम 4 बजकर 20 मिनट्स पर समाप्त होगा।

Table of Contents

Author

Hindihelptips0@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *