बड़े बेटे को बचाने गए पिता को ही उसके बड़े बेटे ने सिर पर तवा मारकर हत्या कर दी। जब तक लोग उन्हे अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो जाती है।
आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिस समय बेटे ने अपने पिता की हत्या की वह उस समय नशे में था। नशे से बाहर आने के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़े बेटे ने पिता के सर पर तवे से मारकर हत्या कर दी
यह घटना नारनौल के कादीपुरी गाँव के स्योचंद की है। कल शाम को इसका बड़ा बेटा घर पर शराब के नशे में घर आया था। वह खुद को आग से जलाने की कोशिश कर रहा था। तभी स्योचंद ने यह सब देखा और अपने बड़े बेटे सुरेश को बचाने के लिए उसके घर गए।
लेकिन उनका बेटा नशे में था, इसलिए वह अपने पिता की एक णन सुनी और बचाने गए पिता को ही उसके पास पड़े एक लोहे के तवे से सिर पर जोर से वार किया। उनके पिता मौके पर ही अचेत हो गए।
जब स्योचंद अपने घर पर नहीं पहुंचे तो उनका छोटा बेटा दिनेश और स्योचंद के भाई उन्हे ढूंढने महेश के घर गए। जब वह महेश के घर पहुचे तो उन्होंने देखा की महेश का घर अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसी के छत से घर में दाखिल किया।
और घर में जाकर देखा तो सुरेश के हाथ में तवा था। और सामने उसके पिता अचेत अवस्था मे थे। उन्होंने पुलिस मे कम्प्लैन किया। दिनेश अपने पिता को अस्पताल ले गए। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।