
पिछले कई महीनों से देश ने तीन कृषि कानून को देश के कई किसान विरोध कर रहे है। इसलिए देश के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे है। अब तक इस किसान आंदोलन में कई किसान बंधु अपनी जान को गवां चुके है। इसी के बीच कुंडली बॉर्डर पर एक किसान की जान चली गई। पुलिस सूचना मिलने पर वहाँ पहुंची। और शव के पोस्टमॉडम के लिए सोनीपत के जनरल अस्पताल में भेजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वह किसान हरियाणा के सोनीपत जिले के खानपुर गाँव का रहने वाला था। उसका नाम मनोज शर्मा बताया जा रहा है। मनोज शर्मा पिछले कई दिनों से कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल था। वह कल देर रात को खाना खाने के बाद केएफसी माल के सामने बने टेंट में सोने के लिए चला गया।
लेकिन वह सुबह उठा ही नहीं। जब उसके दोस्तो ने उसे जगाने की कोशिश किये फिर भी वह जगा नहीं। फिर डॉक्टर की टीम बुलाई गई। डॉक्टर मे उसे मृत घोषित कर दिया है। इस बात कि सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस थाना हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हे एक किसान के मृत्यु कि सूचना मिली थी। किसान की मौत उसके हृदय की गति रुकने की वजह से हुई है। वह सोनीपत जिले के खानपुर कला का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमॉडम के लिए सोनीपत के अस्पताल में भेज दिया गया है।