
यह घटना बुधवार की भोंडसी थाना क्षेत्रगाँव के घामडौज गाँव की है। जहां पर रहने वाली एक महिला की मौत संदिग्ध हालत में हुई है। मृतक महिला के भाइयों का यह आरोप है कि उनकी बहन के मौत का कारण उनसे ससुराल वाले है।

मृतक के भाई ने बताया कि यह सब दहेज के कारण हुआ है। पुलिस ने मृतक महिला के ससुराल वालों पर केश दर्ज कर लिया है और महिला के मौत के मामले की जांच कर रही है।
दहेज के कारण एक विवाहित महिला ने की आत्महत्या
महिला के भाई पंकज के बताया कि वह नूह के वर्ड 7 का रहने वाला है। वह 3 भाई और 2 बहन बहन है। जिस महिला की मौत हुई है वह पंकज की सबसे छोटी बहन थी।
पंकज के बताया कि उसकी बहन कि शादी 18 मई 2019 को हुई थी। मृतक महिला के पति का नाम राहूल है। राहुल मूल रूप से घामडौज का रहने वाला है।
मृतक महिला के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से कहूँ नहीं थे। वे हमेशा मृतक पूजा से दहेज की मांग करते थे। और पूजा के पति, सास और ससुर पूजा को कभी-कभी दहेज के लिए मारते भी थे।
पूजा इस बात की जानकारी अपने भाई और मायके वालों को बताती थी। कुछ समय बाद पूजा को एक बेटी हुई जिसके बाद उसके ससुराल वाले और भी नाराज हो गए। उसे और प्रतारणा देने लगे। पूजा को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से परेशान करते थे।
एक दिन पूजा के ससुराल वाले पूजा के भी पंकज को फोन करके बताते है कि पूजा की मौत हो गई।
जब उसके भाई अस्पताल पहुंचे तो देखा कि उस समय अस्पताल में उसके ससुराल से कोई भी नहीं था। उसकी बहन पूजा की मौत संदिग्ध हालत में हुई। उसके भाइयों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केश दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।