
जैसा की आपको पता ही होगा कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकली हुई थी। पुलिस कोंतबले पेपर को पिछले शनिवार 7 और 8 अगस्त को परीक्षा को आयोजित किया गया था।

लेकिन पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पेपर लीक हो गए थे। जिसकी वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया था। उसी दिन कोचिंग सेंटर पर 6 आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद भी 7 और आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हरियाणा में हुए कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला में कुल 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 7 अगस्त को 6 लोगों को पेपर लीक करते हुए पकड़ था। जो परीक्षा के पेपर की लेन-देन करते हुए पकड़े गए थे। जिनके पास से पेपर की हार्डकापी को भी बरामद किया था।
जिसके बाद पुलिस ने आज 7 और मुख्य आरोपी को पकड़ा है। जिन्हे आज कोर्ट में हाजिर किया जाना था। इस पेपर को लेकर मुख्ता आरोपी नरेंद्र ने 1 करोड़ रुपये की डील की हुई थी।
बता दें की कोचिंग संचालक रमेश भी इस पेपर लीक मामले में शामिल है। जिनकी अभी जांच चल रही है। हम आपको बता दें की पेपर लीक करने वाला मुख्य आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। प्रत्येक छात्र ने 12 से लेकर 15 लाख रुपये की डील हुई थी।