• March 30, 2023
गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटा, करीब 400 लोग नदी में गिरे
0 Comments

बड़ी खबर :- गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां केबल ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग नदी में गिर गए। अभी कुछ लोगों के नदी में फसे हुए की आशंका है और डूबने से 132  मौत और अभी आकड़ा बढ़ भी सकता है। आपको बता दे की यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। पुल का रेनोवेशन हुआ था और दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को आम लोगों के लिए खोला गया था।

मोरबी हादसे पर पीएम ने जताया दुख, SIT टीम ने जांच शुरू की, मैनेजमेंट के लोगों से पूछताछ जारी।वही राहुल गांधी कहा की मैं घटना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता। मोरबी हादसे में 9 लोगो की गिरफ्तारी हुई है. इसके बाद मोरबी हादसे पर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग की.

यह भी पढ़े   चीन ने दागी 11 मिसाइलें , जापान में मची तबाही
गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटा, करीब 400 लोग नदी में गिरे
गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटा, करीब 400 लोग नदी में गिरे

140 साल से भी ज्यादा पुराना है ब्रिज – मोरबी में केबल पुल

  • मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है
  • इसकी लंबाई करीब 765 फीट है।
  • यह सस्पेंशन ब्रिज गुजरात के मोरबी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक धरोहर है।
  • इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था।
  • यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से 1880 में बनकर तैयार हुआ था।
  • 1880 समय इस पुल को बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था।

सैकड़ों स्थानी लोग भी बचाव कार्य में जुटे – मोरबी में केबल पुल

  • हादसे में 141 लोगों की मौत और मौत भी हो सकती है।
  • फिलहाल राहत-बचाव कार्य चल रहा है।
  • रेस्क्यू टीम के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
  • अभी फ़िलहाल नदी में उतरकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
यह भी पढ़े   सोशल मीडिया पर “अंजलि अरोरा का Video हुआ लीक, कॉमेंट में फ़ैन्स माँग रहे हैं लिंक बोल रहे! जाने

ओरेवा ग्रुप के पास है मेंटेनेंस का काम

  • ब्रिज के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ओरेवा ग्रुप के पास है।
  • ओरेवा ग्रुप ने मार्च 2022 से मार्च 2037 यानी 15 साल के लिए मोरबी नगर पालिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • ग्रुप के पास ब्रिज की सुरक्षा, सफाई, रखरखाव, टोल वसूलने, स्टाफ का प्रबंधन है।
  • अभी टूटने के बाद कई लोगों की मौत की आशंका है- 141 मौत

15 रुपए लगता है टिकट- जल्द ही 25 रूपये की होने वाली थी टिकट 

  • इस ब्रिज पर जाने के लिए 15 रुपए की टिकट लगता है।
  • नए एग्रीमेंट के तहत 2023-24 से टिकट 17 रुपए होने वाला था।
  • इसके बाद 2024-25 में दो रुपए और 2027-28 तक टिकट की कीमत 25 रुपए की जानी थी।
  • यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है.

Author

newshutrewari@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *